Breaking News
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

क्या आप भी करते हैं बार-बार माउथवॉश का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

क्या आप भी करते हैं बार-बार माउथवॉश का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

कैंसर एक घातक बीमारी है, जो शरीर में कैंसर सेल्स के बढऩे से पनप सकती है और कुछ ऐसी चीजें भी है, जो कैंसर सेल्स को एक्टिव कर सकती हैं. उन्हीं में से एक है माउथवॉश. हाल ही में एक नई रिसर्च के अनुसार 3 महीने तक रोजाना माउथवॉश का इस्तेमाल करने वाले इंसान के शरीर में दो बैक्टीरिया फ्यूसोबैक्टीरियम न्यूक्लियेट और स्ट्रेप्टोकोकस एंजिनोसस बढ़ जाते हैं और यह दोनों बैक्टीरिया कैंसर से जुड़े हुए होते हैं. आइए हम आपको बताते हैं इस स्टडी के बारे में और कैसे हैं माउथवॉश आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

माउथवॉश में पाई जाती है अल्कोहल की मात्रा
रिसर्च के अनुसार, कुछ माउथवॉश में अल्कोहल की मात्रा पाई जाती है, जो मुंह की पतली परत को नष्ट कर देती है और मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को जन्म देती है. दरअसल, माउथवॉश के मामले में शरीर अल्कोहल या इथेनॉल को तोड़ देता है और इसे एसीटैल्डिहाइड नामक यौगिक में बदल देता है, जो एक कार्सिनोजेन कैंसर पैदा करने वाला तत्व है यह डीएनए को नुकसान पहुंचता है और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, यहां तक की कैंसर सेल्स को भी बढ़ा सकता है।

मुंह को ड्राई कर सकता है माउथवॉश
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो लोग माउथवॉश का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं उनका मूड ड्राई हो जाता है और इसमें लार का प्रोडक्शन भी कम होता है, जिससे हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं. इतना ही नहीं यह माउथवॉश मुंह की सूजन को भी ट्रिगर कर सकता है. 2009 में एक ऑस्ट्रेलियाई रिसर्च में भी पाया गया है कि माउथवॉश में अल्कोहल की मात्रा कार्सिनोजेन कैंसर का खतरा बढ़ा सकती है।

मुंह के कैंसर के अन्य खतरे
माउथवॉश से ज्यादा किन चीजों से हमें बचना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट्स कहते हैं कि तंबाकू चबाना, पान खाना, शराब पीना यह सभी कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं और मुंह के कैंसर को और ज्यादा ट्रिगर करके स्थिति को गंभीर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top