Breaking News
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

मौसम अपडेट-  बारिश होने से तापमान में कमी के बाद लोगों को तपती गर्मी से मिली राहत 

मौसम अपडेट-  बारिश होने से तापमान में कमी के बाद लोगों को तपती गर्मी से मिली राहत 
देहरादून। उत्तराखंड के कई शहरों में भीषण गर्मी के बीच राहत की बारिश हुई है। बारिश होने के बाद तापमान में कमी के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। ऋषिकेश और विकासनगर में भी बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दूसरी ओर, उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।
भीषण गर्मी के बीच मसूरी में राहत की बारिश हुई है। मसूरी में बुधवार दोपहर दो बजे तक तेज धूप के चलते काफी गर्मी महसूस की जा रही थी, लेकिन दोपहर दो बजे बाद हवाएं चलने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही मसूरी में ठंडी हवाएं चलने लगी और लोगों को गर्मी से भी राहत मिल गई। यहां काफी संख्या में पर्यटक बारिश के बीच माल रोड पर घूमने के लिए निकल गए।

इधर, बुधवार दोपहर बाद पौने तीन बजे देहरादून में भी गहरे बादल छा गए। यहां दोपहर में तापमान 41 डिग्री तक चल रहा था, जिसमें अचानक गिरावट आई और तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। यहां धूल भरी आंधी चलने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि आंधी के बाद बारिश से दून को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं आज भी मौसम सुहावना बना हुआ है।

दूसरी और, पर्यटन नगरी धनोल्टी में भी झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया । वहीं बारिश खेती के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जा रही है। गर्मी के चलते फसले भी नष्ट हो रही थीं, लेकिन बारिश होने से कुछ उम्मीद जगी है। इस बारे में स्थानीय  दुकानदार देवेंद्र बेलवाल ने बताया कि धनोल्टी में हुई झमाझम बारिश से फसलों को भी फायदा होगा। गर्मी के चलते खेतों में फैसले सूखने लग गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top