Breaking News
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

महाराज ने आपदा प्रभावित ग्राम सुकई के परिवारों को राहत सामग्री की वितरित

महाराज ने आपदा प्रभावित ग्राम सुकई के परिवारों को राहत सामग्री की वितरित

पुलिया निर्माण, स्नानागार, पुस्ता, संपर्क मार्ग, चैकडैम और सीसी मार्ग सहित 15 योजनाएं स्वीकृति पर शीघ्र शुरू होगा काम

पौड़ी। विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के तहसील बीरोंखाल के अन्तर्गत ग्राम सुकई में गत माह आयी आपदा से प्रभावित परिवारों को क्षेत्रीय विधायक प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनके पुत्र भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत ने राहत सामग्री का वितरण किया।

विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल की तहसील बीरोंखाल के अन्तर्गत ग्राम सुकई में गत माह 22 मई को आयी आपदा से कई परिवार प्रभावित हुए थे। उस समय क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तुरंत एक्शन लेते हुए 24 घंटे से भी कम समय में पीडब्ल्यूडी एवं एनएच के मार्गों को खुलवा कर यातायात सुचारू करवाने के साथ-साथ मौके पर अपने पुत्र भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत को भेजकर प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया था। इतना ही नहीं उन्होंने सुकई के 30 प्रभावित परिवारों को मानक के अनुसार तात्कालिक मदद के तौर पर 2500 से लेकर 5000 रुपए तक की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाने के अलावा कुण्जोली में भगत सिंह जिनका मकान आपदा की चपेट में आ गया था को गृह अनुदान धनराशि के रूप में ग्यारह हजार पांच सौ एवं आनन्द सिंह को छह हजार रुपए की धनराशि भी दिलवाई। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनके पुत्र भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत ने सुकई पहुंच कर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण कर विभागीय अधिकारियों को प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

महाराज ने बताया कि सुकई गांव की लघुडाल खंड द्वारा पंपिंग सिंचाई योजना के पाइप से गांव के ऊपर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की मांग थी ताकि उस पानी का उपयोग पीने के लिए किया जा सके। इस योजना के मूल स्रोत पर नदी के किनारे विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर से पुलिया निर्माण स्नानागार, पुस्ता, संपर्क मार्ग, चैकडैम और सीसी मार्ग सहित 15 योजनाओं के प्रकरण दैवीय आपदा से स्वीकृति हेतु गतिमान हैं।

राहत सामग्री वितरण के दौरान महाराज के साथ उनके पुत्र भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या देवी, सुकई के प्रधान संदीप सिंह नेगी, तहसीलदार आनंद पाल, विकासखंड अधिकारी जयपाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top