Breaking News
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति

टी20 विश्‍व कप 2024- भारत और अमेरिका के बीच मुकाबला आज 

टी20 विश्‍व कप 2024- भारत और अमेरिका के बीच मुकाबला आज 

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी दोनों टीमे 

न्यूयॉर्क। टी20 विश्‍व कप 2024 के 25वें मुकाबले में बुधवार को भारतीय टीम का सामना मेजबान अमेरिका से होगा। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को अपने नाम कर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। दूसरी ओर भारतीय मूल के खिलाड़‍ियों से सजी अमेरिका टीम की नजर तीसरी जीत पर होगी। USA के स्‍क्वॉड में 8 भारतीय मूल के प्‍लेयर शामिल हैं। ऐसे में इस अहम मैच में दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11 क्‍या हो सकती है, आइए जानते हैं।

अमेरिका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम की प्‍लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। शिवम दुबे की जगह पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में यशस्‍वी जायसवाल की अंतिम 11 में एंट्री हो सकती है। USA की टीम में कोई भी प्‍लेयर चोटिल नहीं है। ऐसे में मोनांक पटेल बिनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं।

टी20 विश्‍व कप 2024 में भारत और अमेरिका ने अब तक 2-2 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्‍तान को 6 रन से मात दी थी। दूसरी ओर अमेरिका ने अपने पहले मुकाबले में कनाडा को 7 विकेट से रौंदा था। दूसरी ओर USA और पाकिस्‍तान के बीच खेला गया मैच टाई रहा था। सुपर ओवर में अमेरिका ने पाकिस्‍तान के मुह से जीत छीन ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top