Breaking News
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

पीएम मोदी को एलन मस्क ने दी जीत की बधाई, कहा- भारत में काम करने को लेकर हैं उत्सुक

पीएम मोदी को एलन मस्क ने दी जीत की बधाई, कहा- भारत में काम करने को लेकर हैं उत्सुक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने जा रहे नरेंद्र मोदी ने NDA के संसदीय नेता चुने जाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. रविवार (9 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे प्रधानमंत्री कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए ने 543 लोकसभा सीटों में से 293 सीटें जीती हैं. इसी मौके पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी है. मस्क ने अपने ‘X’ हैंडल पर ट्विट करके कहा कि उनकी कंपनियां भारत में काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

एलन मस्क के ट्वीट से ये बात साफ है कि एलन मस्क की कंपनियां भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए उत्सुकता दिखा रही हैं. आपको बता दें कि एलन मस्क कुछ समय पहले भारत का दौरा करने वाले थे लेकिन अंत समय में उनका दौरा रद्द हो गया. वहीं पिछले साल जून के महीने में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए थे तब एलन मस्क ने उनसे मुलाकात की थी और खुद को नरेंद्र मोदी का फैन बताया था।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई देते हुए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पोस्ट किया था ‘इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने और हमारे देशों और लोगों की भलाई के लिए हमें जोड़ने वाले विभिन्न मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

लोकसभा चुनाव के परिणाम में 293 सीटों के साथ NDA को पूर्ण बहुमत मिला है. इसको लेकर भूटान के प्रधानमंत्री कशेरिंग तोबगे ने कहा ‘दुनिया के सबसे बड़े चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत के लिए मेरे मित्र नरेंद्र मोदी जी को बधाई. वे लगातार भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top