Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

भाजपा सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने मारा थप्पड़, मचा बवाल

भाजपा सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने मारा थप्पड़, मचा बवाल

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली बीजेपी की सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मारा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला ऑफिसर को हिरासत में ले लिया गया है. नई नवेली सांसद बनी कंगना नरौत मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गुरुवार को दिल्ली आ रही थीं. कंगना रनौत ने इस घटना के बाद सीआईएसएफ की गार्ड के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है और तुरंत बर्खास्त करने की भी बात कही है. कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव में मंडी की सीट पर कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को भारी मतों से हाराया और पहली बार सांसद बनीं।

बताया जा रहा है कि कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली गार्ड का नाम कुलविंदर कौर है, वो किसानों को लेकर दिए गए बयान से एक्ट्रेस से नाराज थी. किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने कई ऐसे बयान दिए थे, जिसे लेकर महिला गार्ड काफी नाराज थी, जिसकी वजह से उसने कंगना रनौत पर हाथ उठा दिया।

कांस्टेबल-रैंक की सीआईएसएफ गार्ड कुलविंदर कौर ने कथित तौर पर तलाशी के दौरान चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर कंगना को थप्पड़ मार दिया. आगे की जांच करने के लिए वरिष्ठ सीआईएसएफ अधिकारियों की एक जांच समिति गठित की गई है. गौरतलब है कि 37 वर्षीय कंगना अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी तीखी टिप्पणियों के लिए भी जानी जाती हैं. उन पर फिल्म उद्योग के दिग्गज जावेद अख्तर ने मानहानि का मुकदमा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top