Breaking News
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर, कोयले से बिजली और राख से हरियाली
उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर, कोयले से बिजली और राख से हरियाली
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

150 तरीके के होते हैं सिर दर्द, सबसे खतरनाक होता है माइग्रेन, जानें इसका कारण और बचाव

150 तरीके के होते हैं सिर दर्द, सबसे खतरनाक होता है माइग्रेन, जानें इसका कारण और बचाव

आजकल स्ट्रेस, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के कारण हमारे शरीर के अंगों पर कई गंभीर असर पड़ते हैं. जिनमें से एक माइग्रेन भी है, जिसमें भयंकर सिर दर्द होता है। लेकिन अधिकतर लोग आम सिर दर्द को माइग्रेन समझ लेते हैं या माइग्रेन के दर्द को आम सिर दर्द समझ कर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको माइग्रेन के इन पांच मूल कारणों के बारे में पता होना चाहिए, जिससे माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है और आपकी स्थिति को और ज्यादा खराब कर सकता है।

जेनेटिक हो सकता है माइग्रेन
जी हां, डॉक्टरों का मानना है कि माइग्रेन अक्सर फैमिली हिस्ट्री से जुड़ा हुआ होता है. यदि आपके किसी फैमिली मेंबर को पहले से माइग्रेन की समस्या है, तो यह संभावना है कि आपको भी माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

हार्मोनल चेंज
माइग्रेन के अन्य कारणों में से एक हार्मोनल चेंजेस भी है। खासकर महिलाओं के हार्मोन में पीरियड्स या प्रेगनेंसी की दौरान उतार-चढ़ाव होते हैं, उससे माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है. दरअसल, शरीर में एस्ट्रोजन के लेवल में बदलाव होने के कारण माइग्रेन की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

पर्यावरणीय कारक
कई बार पर्यावरणीय कारक भी माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं. जैसे तेज धूप, टिमटिमाती रोशनी, तेज गंध, तेज आवाज, मौसम में बार-बार बदलाव होना भी माइग्रेन के दर्द को बढ़ा सकता है।

खाने पीने की हैबिट
जी हां, कुछ खाद्य पदार्थ और ड्रिंक माइग्रेन को ट्रिगर करने के लिए जाने जाते हैं. खासकर अल्कोहल, कैफीन, प्रोसेस्ड मीट और मोनोसोडियम युक्त खाद्य पदार्थ और ड्रिंक का सेवन करना माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। इसके अलावा खाने में बहुत ज्यादा गैप करना या उपवास करना भी माइग्रेन के दर्द को बढ़ा सकता है।

स्ट्रेस और तनाव
स्ट्रेस और तनाव माइग्रेन को बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। जब आप तनाव, चिंता या डिप्रेशन का शिकार होते हैं, तो आपके दिमाग पर इसका असर पड़ता है और यह माइग्रेन को ट्रिगर करके इसके दर्द को बढ़ा सकता है। इसके लिए आपको माइंडफुलनेस ध्यान, योग, फिजिकल एक्टिविटी और पर्याप्त नींद लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top