Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित

04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली

दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत

28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

चारधाम यात्रा – मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने पर लगा प्रतिबंध 

वीआईपी दर्शन पर 31 मई तक बढ़ाई रोक 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि चारधाम में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए वीआईपी दर्शन पर रोक बढ़ा दी जाए। यह रोक 31 मई तक रहेगी। इस दौरान केवल वही लोग वीआईपी दर्शन कर सकेंगे, जिनके लिए सरकार की ओर से प्रोटोकॉल जारी किया जाएगा। इस बाबत सीएस राधा रतूड़ी भी अन्य राज्यों को पत्र लिखकर अनुरोध कर चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चारोंधामों में प्रतिदिन के लिए जो क्षमता निर्धारित की गई है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए भेजे जाएं। रजिस्ट्रेशन की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाया जाए। श्रद्धालुओं का चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन होने पर ही चेक प्वाइंट से आगे जाने दें।

इसी के साथ उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारों धामों में मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी/सोशल मीडिया के लिए रील बनाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश भी  दिया। उन्होंने यह आदेश सचिव पर्यटन, आयुक्त गढ़वाल मंडल और संबंधित जिलों के डीएम और एसपी को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top