Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक

गर्मियों के दौरान डाइट में जरूर शामिल करें लीची, मिलेगें स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ

गर्मियों के दौरान डाइट में जरूर शामिल करें लीची, मिलेगें स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ

लीची गर्मियों में आने वाला फल है, जिसे दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे ज्यादा उगाया जाता है।खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर लीची विभिन्न विटामिन्स, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं।इसे आप ऐसे ही खा सकते हैं या फिर जूस, स्मूदी, आइसक्रीम और कई तरह के व्यंजनों के तौर पर लीची को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।आइए जानते हैं कि लीची के सेवन से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

विटामिन-ष्ट का हैं बेहतरीन स्त्रोत
विटामिन-ष्ट यानी एस्कॉर्बिक एसिड एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो शरीर के परिसंचरण तंत्र के लिए जरूरी होता है।विशेषज्ञों के मुताबिक, लीची में विटामिन-ष्ट की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। बता दें कि 100 ग्राम लीची में लगभग 70 मिलीग्राम विटामिन-ष्ट होता है।अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन-ष्ट के सेवन से स्ट्रोक का खतरा 42 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

पॉलीफेनोल्स से होती हैं भरपूर  
लीची में कई अन्य फलों की तुलना में अधिक मात्रा में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो हृदय के स्वास्थ्य को सुधारने, कैंसर का जोखिम कम करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त लीची में रुटिन की मात्रा भी अधिक होती है।फूड केमिस्ट्री जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, रुटिन आर्थराइटिस और सूजन जैसी बीमारियों से बचाने में सहायता प्रदान कर सकता है।

पाचन के लिए हैं लाभदायक
पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखने में भी लीची का सेवन मदद कर सकता है।इसमें कई पोषण गुणों समेत भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है और पानी भोजन पचाने में सबसे अहम माना जाता है। यह कब्ज, डायरिया और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाने का काम करता है।इसके अतिरिक्त लीची में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिस वजह से इसका सीमित मात्रा में सेवन वजन घटाने में भी सहायक है।

शरीर को हाइड्रेट करने में हैं मददगार
शरीर में पानी की कमी कई बीमारियों को आमंत्रित कर सकती है, इसलिए डॉक्टर हाइड्रेशन पर अतिरिक्त ध्यान देने की सलाह देते हैं।अगर आप रोजाना लीची का सेवन करते हैं तो यह शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मदद कर सकती हैं। इसका कारण है कि इसमें पानी की अधिकता होती है।इसके अतिरिक्त ये पेट को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में भी सहायक हैं।यहां जानिए पेट की गर्मी को दूर करने वाले अन्य खाद्य पदार्थ।

ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में हैं प्रभावी
जब शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट और मुक्त कणों के बीच असंतुलन होता है तो इससे ऑक्सीडेटिव तनाव होने लगता है।आमतौर पर उम्र बढऩे की प्रक्रिया का एक हिस्सा माना जाने वाला ऑक्सीडेटिव तनाव शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकता है।हालांकि, लीची का सेवन इस समस्या से सुरक्षित रखने में भी मदद कर सकता है क्योंकि ये कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्त्रोत मानी जाती हैं, जो मुक्त कणों को शरीर से दूर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top