Breaking News
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर, कोयले से बिजली और राख से हरियाली
उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर, कोयले से बिजली और राख से हरियाली
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा सभी का मन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स को विदाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.यशबीर दीवान ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया और उन्हें भविष्य के लिए बधाई दी। इस अवसर पर मानविकी और सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रोफेसर गीता रावत ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि करियर में सफलता के लिए परिश्रम जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

फेयरवेल पार्टी में बीए,एमए और जनसंचार विभाग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को फेयरवेल दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एकल नृत्य प्रदर्शन था, जिसने जीवंत नृत्य और भावपूर्ण धुनों की एक श्रृंखला शुरू करते हुए सभी स्टूडेंट्स को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं एसएचएसएस स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष अर्पन मौर्य ने अपनी स्वरचित कविता से सभी को भावुक कर दिया। इस अवसर पर डीन प्रोफेसर गीता रावत ने फेयरवेल पार्टी के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों की सराहना की।

फेयरवेल पार्टी में मिस ह्यूमैनिटीज का खिताब बीए सिक्स सेमेस्टर की रितु गुप्ता को मिला। वहीं बीए सिक्स सेमेस्टर के हर्ष व्यास को मिस्टर ह्यूमैनिटीज चुना गया। इसके अलावा अर्पण मौर्य मिस्टर स्पार्क और नंदिनी मिस स्पार्क रही। इसी क्रम में बीए मास काम सिक्स सेमेटर के आयुष सिंह ने मिस्टर मास काम और अंजलि कोठियाल ने मिस मास काम का खिताब अपने नाम किया। फेयरवेल पार्टी में नृत्य, संगीत और रैंप वॉक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रीतु, वैष्णवी और प्रिया ने किया।

इस मोकै पर डीन प्रोफेसर गीता रावत, प्रो आशीष कुलश्रेष्ठ, डॉ प्रीति तिवारी के साथ सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top