Breaking News
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार
कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे
छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे
गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री
गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
सर्दियों में सुबह की धूप सेंकना सेहत के लिए फायदेमंद ,हड्डियों की मजबूती से लेकर हार्ट हेल्थ तक मिलेंगे कई फायदे
सर्दियों में सुबह की धूप सेंकना सेहत के लिए फायदेमंद ,हड्डियों की मजबूती से लेकर हार्ट हेल्थ तक मिलेंगे कई फायदे
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम से भिड़ेंगे सुपरहीरोज
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम से भिड़ेंगे सुपरहीरोज

कोटद्वार में गुलदार का हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश

कोटद्वार में गुलदार का हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश

कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती सक्रियता अब लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। सनेह पट्टी के कोटड़ीढांग गांव में गुलदार के हमले में 42 वर्षीय महिला की जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। मृतका की पहचान कविता कोठियाल पत्नी कमल किशोर के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से इस इलाके में गुलदार की आवाजाही देखी जा रही थी। कुछ दिन पहले भी गुलदार ने एक बच्ची को अपना निशाना बनाया था, जिसमें वह घायल हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं के चलते ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की थी।

इससे पहले वन विभाग की टीम ने इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया था। इसके बावजूद महिला की मौत की घटना सामने आने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलने में भी चिंता बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग उठाई है।

लगातार सामने आ रही घटनाओं ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौती को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि गुलदार के खतरे से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top