Breaking News
छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था
छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था
“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या
“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या
कुमामोतो मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट- इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हराकर लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह
कुमामोतो मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट- इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हराकर लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह
सिर्फ मीठा खाना ही नहीं, आपकी ये आदतें भी बढ़ा रही हैं डायबिटीज का खतरा; जानें बचाव के तरीके
सिर्फ मीठा खाना ही नहीं, आपकी ये आदतें भी बढ़ा रही हैं डायबिटीज का खतरा; जानें बचाव के तरीके
मुख्यमंत्री धामी ने किया 74वें गौचर मेले का शुभारंभ, दो पेयजल योजनाओं का भी किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने किया 74वें गौचर मेले का शुभारंभ, दो पेयजल योजनाओं का भी किया लोकार्पण
ऋषिकेश घूमने आए स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, तीन बच्चे घायल
ऋषिकेश घूमने आए स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, तीन बच्चे घायल
कोहरे के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के तीन महीने में 52 फेरे रद्द
कोहरे के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के तीन महीने में 52 फेरे रद्द
अमेरिका में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी क्रूज बोट से टकराया टैंकर, 32 लोग अस्पताल में भर्ती
अमेरिका में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी क्रूज बोट से टकराया टैंकर, 32 लोग अस्पताल में भर्ती
‘ढिंढोरा 2’ का ट्रेलर रिलीज, फिर लौटे भुवन बाम के मजेदार किरदार, इस बार ससुराल में मचेगा धमाल
‘ढिंढोरा 2’ का ट्रेलर रिलीज, फिर लौटे भुवन बाम के मजेदार किरदार, इस बार ससुराल में मचेगा धमाल

“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या

“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या

सोमेश्वर में राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत शक्ति केंद्र सम्मेलन में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को किया याद, सोमेश्वर में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को बताया सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण

सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के रनमन और स्याही देवी मंडल के मनान शक्ति केंद्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से संवाद कर राज्य की विकास यात्रा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड ने अपनी स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर 27वें वर्ष में प्रवेश किया है। यह राज्य हमारे पूर्वजों के सपनों, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और उनके सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। राज्य निर्माण के इस ऐतिहासिक सफर में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा, जिनके प्रयासों से उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

“जनता का स्नेह और विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी”- रेखा आर्या

क्षेत्रवासियो से सम्बोधन के दौरान मंत्री रेखा आर्या भावुक हुईं।उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह विधायक और कैबिनेट मंत्री होने से पहले सोमेश्वर की जनता की बेटी हैं। क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो स्नेह, अपनत्व और विश्वास दिया है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है। जनता का आशीर्वाद उन्हें निरंतर समर्पण भाव से जनसेवा करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसुविधाओं के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सोमेश्वर के विकास के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुन्दर राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, विधानसभा विस्तारक विनोद कुमार पंत, विधानसभा प्रभारी दीप भगत, बूथ अध्यक्ष दया कृष्ण जोशी, मंडल महामंत्री कृष्णा भंडारी,ललित नयाल, नंदन राणा, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक संजय स्यूनरी, कमल सनवाल, नंदन राणा, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष हेम जोशी, ममता पांडे, गीता देवी, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top