Breaking News
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों को परदे पर जीवंत किया। पिछले कुछ सालों में अपनी फिल्मों के चयन के जरिए उन्होनें एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में वह फर्जी वेब सीरीज में दिखे थे। फिलहाल वह एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच शाहिद ने फिल्म के सेट से अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है। इसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

शाहिद ने अपनी आगामी फिल्म देवा के सेट से खुद की एक तस्वीर साझा की। इसमें वह चश्मा लगाए कार में बैठे कैमरे से दूर कहीं देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होनें लिखा, आज का मूड ! शाहिद इस फिल्म में एक बगावती पुलिस ऑफिसर का किरदार अदा कर रहे हैं, जो जोखिम भरे एक हाई-प्रोफाइल केस की  जांच कर रहा है। इसमें शाहिद का किरदार छल और धोखे के जाल से पर्दा हटाते हुए सच की तह तक जाता है।

रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित देवा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्माण जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स साथ मिल कर रहे हैं। रोशन एंड्रयूज सैल्यूट और कायमकुलम कोचुन्नी जैसी मलयालम फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म अक्तूबर में दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

हाल हीं में शाहिद तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया। दोनों की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में शाहिद का किरदार महिला की तरह दिखने वाली रोबोट से प्यार कर बैठता है। इस फिल्म में अनुभवी सितारे धर्मेंद्र और डिंपल कपाडिय़ा भी नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top