Breaking News
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल

MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी

MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़ी जांच के तहत कोलकाता की इंजीनियरिंग कंपनी मैकनेली भारत इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (MBECL) से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की है। एजेंसी ने बुधवार को कोलकाता, दिल्ली और बंगलूरू में करीब 16-17 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई कंपनी, उसके अधिग्रहण से जुड़े लोगों और संबंधित संस्थाओं के परिसरों में की गई। MBECL हाल ही में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के जरिए कॉर्पोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया (CIRP) से गुजरी है। इस प्रक्रिया के तहत BTL EPC कंपनी की समाधान योजना को मंजूरी दी गई थी।

ईडी की जांच में FEMA के कथित उल्लंघनों के साथ-साथ MBECL का नियंत्रण हासिल करने में इस्तेमाल किए गए धन के स्रोत और उसके लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि कहीं दिवाला समाधान प्रक्रिया का इस्तेमाल ऐसे लोगों को कंपनी का अप्रत्यक्ष नियंत्रण दोबारा हासिल कराने के लिए तो नहीं किया गया, जो दिवाला और दिवालियापन संहिता (IBC), 2016 की धारा 29A के तहत कंपनी के अधिग्रहण के लिए अयोग्य हो सकते थे।

जिन लोगों और संस्थाओं से जुड़े परिसरों पर तलाशी ली गई, उनकी ओर से फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ईडी की जांच में तलाशी के दौरान सामने आए दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top