Breaking News
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद
रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके साथ होने का दिलाया भरोसा

किसी भी प्रकार की सहायता हेतु उपलब्ध कराये पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नम्बर

देहरादून : विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर संयुक्त नागरिक संगठन केेे सीनियर सिटीजन्स के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई। भेंट के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी सीनियर सिटीजन्स से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, साथ ही सभी बुजुर्गो को दून पुलिस के हर कदम पर उनके साथ होने का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान सभी सीनियर सिटीजन्स द्वारा एसएसपी देहरादून की कार्यप्रणाली एवं उनके द्वारा समय-समय पर बुजर्गों की सहायता हेतु किये जा रहे प्रयासो की सराहना करते हुए उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर आज दिनांक 21-08-2026 को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे एकल बुर्जुग नागरिको के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई, साथ ही उनसे उनकी समस्याओ के सम्बंध में जानकारियां प्राप्त कर उसके निस्तारण हेतु हर सम्भव प्रयास का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस द्वारा सभी बुजुर्गों को वर्तमान में बढते साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए, उनसे बचाव के उपायों के सम्बंध में जानकारियां देकर उन्हें जागरूक किया गया तथा किसी भी आकास्मिक परिस्थिति में सहायता के लिये उन्हें पुलिस कन्ट्रोल रूम तथा सम्बन्धित पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के नम्बर उपलब्ध कराये गये।

एसएसपी दून के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बुजुर्गो के सहायतार्थ की गई पहल की सराहना करते हुए सभी बुजुर्गो द्वारा पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरकर उन्हें अपना आर्शिवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top