Breaking News
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का किया निरीक्षण

अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता के निर्देश

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत नैनीताल जिला मुख्यालय स्थित तीन बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग कार्यालय, सीआरएसटी विद्यालय मल्लीताल, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 में संचालित SIR कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि अभियान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। पूर्व में जारी नोटिसों की सुनवाई विभिन्न बूथों पर की जा रही है। नोटिसों की तामील एवं रसीदें संबंधित व्यक्तियों को उपलब्ध करा दी गई हैं या नहीं इन सभी अति आवश्यक कार्यों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने स्वयं बूथ पर स्कैनिंग के माध्यम से मतदाता सूची का निरीक्षण किया, जिसमें कुछ त्रुटियाँ पाई गईं। उन्होंने बताया कि अधिकांश त्रुटियाँ मतदाताओं के नाम से संबंधित हैं। जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें निर्धारित तिथि भी अंकित की गई है। संबंधित मतदाता निर्धारित तिथि पर अपने बूथ पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज, जैसे हाईस्कूल (10वीं) का प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र तथा जाति प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो), प्रस्तुत कर अपने नाम से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करा सकते हैं।

आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2003 के आधार पर जिन मतदाताओं का मैपिंग किया जा रहा है अथवा जिनका नाम सूची में दर्ज नहीं है, वे भी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

आयुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति वास्तविक एवं पात्र मतदाता है, उसका नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा तथा उसे मतदान करने का पूरा अधिकार प्राप्त रहेगा।

इसके अतिरिक्त, एईआरओ (AERO) के बूथवार बैठने का शेड्यूल भी तैयार किया गया है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी एईआरओ निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

इस दौरान आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल विकास निगम वाहनों के पार्किंग स्थल का भी औचक निरीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कुमाऊं मंडल विकास निगम वाहन पार्किंग स्थल का कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा वाहन पार्किंग स्थल जिसमें 20 करोड़ की धनराशि वर्तमान तक निर्माण कार्य में लग चुके हैं जिसमें अभी तक चारों ओर से रेलिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है इसके साथ ही 9 दुकान भी पूर्ण रूप से बन चुकी है जो की पार्किंग स्थल के समीप महत्वपूर्ण है आयुक्त ने कहा कि इसे चालू करना अति महत्वपूर्ण है,इसे शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय,एसडीएम नैनीताल नवाजिश खालिक, सहायक निर्वाचन अधिकारी एच डी पांडे के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top