Breaking News
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में

‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में

हॉलीवुड की लोकप्रिय एडवेंचर फ्रेंचाइजी ‘जुमानजी’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म ‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का रोमांच से भरपूर ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें जबरदस्त एक्शन, एडवेंचर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, जैक ब्लैक और कैरेन गिलन एक बार फिर अपने चर्चित किरदारों में नजर आ रहे हैं।

करीब 3 मिनट 6 सेकंड लंबे ट्रेलर में दिखाया गया है कि जुमानजी गेम का सिस्टम पूरी तरह गड़बड़ा जाता है और गेम की खतरनाक दुनिया वास्तविक दुनिया में प्रवेश कर जाती है। जंगल के हिंसक जानवर शहर की सड़कों पर तबाही मचाते नजर आते हैं, जबकि गेम के नायक इस संकट को खत्म करने के लिए नई चुनौती का सामना करते हैं।

फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को हाई-वोल्टेज एक्शन के साथ भरपूर हास्य और रोमांच देखने को मिलेगा। बॉडी-स्वैप की मजेदार कहानी और दमदार विजुअल इफेक्ट्स इस बार भी फिल्म की खास पहचान बने हुए हैं।

पुरानी स्टारकास्ट के अलावा फिल्म में डैनी डेविटो, निक जोनास, ऑक्वाफिना, मारिन हिंकल, बेबे न्यूविर्थ, लैमोर्न मॉरिस और राइस डार्बी की भी वापसी हुई है। वहीं डैन हिल्डेब्रांड और जैक ज्यूक्स नए कलाकारों के रूप में इस एडवेंचर का हिस्सा बने हैं।

निर्देशक जेक कसडन के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘जुमानजी: वेलकम टू द जंगल’ (2017) और ‘जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल’ (2019) की सफलता को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी। पहले यह फिल्म 11 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 25 दिसंबर 2026 तय की गई है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर कई भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top