Breaking News
SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू

स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी

उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल

भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही

भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश

दिव्यांगजनों को मिली कानूनी संरक्षकता की राह, 12 मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट

करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही

भागीरथी नदी में बहे बालक का नहीं मिला कोई सुराग, एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान जारी

उत्तरकाशी। बड़ेथी पुल क्षेत्र में भागीरथी नदी में बहे एक बालक की तलाश में रविवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने व्यापक संयुक्त सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

एसडीआरएफ के अनुसार, 26 जुलाई को बड़ेथी पुल क्षेत्र में एक बालक के भागीरथी नदी में बह जाने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट उजैली से हेड कांस्टेबल दुर्गेश रतूड़ी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने बड़ेथी गाड से मनेरा बाईपास पुल के नीचे तक भागीरथी नदी के संभावित क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी के तटीय इलाकों, तेज बहाव वाले हिस्सों और अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से तलाश की गई।

कई घंटों तक चले अभियान के बावजूद लापता बालक का कोई पता नहीं चल सका। अधिकारियों के अनुसार, रविवार की सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top