Breaking News
उत्तराखंड से मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआईसी सनथ नगर हैदराबाद का किया दौरा
उत्तराखंड से मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआईसी सनथ नगर हैदराबाद का किया दौरा
वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा
वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन
देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन
विकासनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक बरामद
विकासनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक बरामद
नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री
नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री
डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान
डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान
डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक
डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक

एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास करने वाले एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया आला नकब, एक अवैध चाकू और रेनकोट बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई की रात बैंक ऑफ महाराष्ट्र की निगरानी टीम ने सूचना दी कि प्रेमनगर स्थित एटीएम में एक व्यक्ति चोरी का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम के अंदर मौजूद युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध चाकू और एटीएम तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा आला नकब बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सुमित थापा (22 वर्ष) निवासी गुरु नानक स्कूल वाली रोड, सनातन मंदिर, प्रेमनगर, देहरादून के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह ओला टैक्सी चलाता है और नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने एटीएम से नकदी चोरी करने की योजना बनाई थी। आरोपी ने यह भी बताया कि इससे पहले वह आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास कर चुका था, लेकिन सफल नहीं हो पाया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बरामदगी:

01 अवैध चाकू
घटना में प्रयुक्त आला नकब
घटना के समय पहना गया रेनकोट

पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक जैनेंद्र सिंह
कांस्टेबल कैलाश
कांस्टेबल राजेश
कांस्टेबल दिनेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top