Breaking News
उत्तराखंड से मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआईसी सनथ नगर हैदराबाद का किया दौरा
उत्तराखंड से मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआईसी सनथ नगर हैदराबाद का किया दौरा
वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा
वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन
देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन
विकासनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक बरामद
विकासनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक बरामद
नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री
नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री
डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान
डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान
डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक
डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक

नंबर प्लेट हटाकर सहारनपुर बेचने ले जा रहा था बाइक, ऑपरेशन प्रहार के तहत सहसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नंबर प्लेट हटाकर सहारनपुर बेचने ले जा रहा था बाइक, ऑपरेशन प्रहार के तहत सहसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दून पुलिस ने किया वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली सहसपुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई को जहीर पुत्र शमसुद्दीन निवासी ग्राम भवानी, थाना पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल (एचपी-17एफ-3952) धर्मावाला क्षेत्र से चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली सहसपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों की गतिविधियों की जांच की और वाहन चोरों का सत्यापन किया। इसी दौरान 9 जुलाई को तिमली-धर्मावाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुकेश (26 वर्ष) निवासी खालिदपुर, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर (हाल निवासी पाल डेरी, पांवटा रोड, हर्बटपुर) को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 5 जुलाई की रात स्वामी विवेकानंद अस्पताल, धर्मावाला के बाहर से बाइक चोरी की थी। पुलिस से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट हटाकर उसे जंगल में छिपा दिया गया था। बाद में बाइक को सहारनपुर ले जाकर बेचने की योजना बनाई गई थी, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही आरोपी को दबोच लिया।

वही पुलिस अब आरोपी के फरार दोनों साथियों की तलाश में जुटी है। बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top