Breaking News
हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास, 9.80 लाख लाभार्थियों को ₹145.42 करोड़ पेंशन जारी
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास, 9.80 लाख लाभार्थियों को ₹145.42 करोड़ पेंशन जारी
धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम- महाराज
धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम- महाराज
वन महोत्सव सप्ताह: गढ़वाल ग्रीनर्स ने उत्तराखंड में चलाया व्यापक पर्यावरण संरक्षण अभियान
वन महोत्सव सप्ताह: गढ़वाल ग्रीनर्स ने उत्तराखंड में चलाया व्यापक पर्यावरण संरक्षण अभियान
कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय- रेखा आर्या
कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय- रेखा आर्या
संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा
संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा
मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की
मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की
वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर
वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर
धूल-मिट्टी ही नहीं, ये 6 छिपे कारण भी बढ़ा सकते हैं आपकी एलर्जी, डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके
धूल-मिट्टी ही नहीं, ये 6 छिपे कारण भी बढ़ा सकते हैं आपकी एलर्जी, डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके

फ्यूचर स्टार टूर्नामेंट का चैंपियन बना Mashakbeen Stars, ब्राइट फ्यूचर अकादमी को हराकर जीता खिताब

फ्यूचर स्टार टूर्नामेंट का चैंपियन बना Mashakbeen Stars, ब्राइट फ्यूचर अकादमी को हराकर जीता खिताब

देहरादून। उत्तराखंड के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आयोजित फ्यूचर स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब Mashakbeen Stars ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने Bright Future Academy को हराकर शानदार जीत दर्ज की और पूरे टूर्नामेंट में अपने दमदार प्रदर्शन का शानदार समापन किया।

टीम की कप्तान कुमकुम नेगी के नेतृत्व में Mashakbeen Stars ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित, आक्रामक और संतुलित क्रिकेट खेलते हुए हर मुकाबले में अपनी छाप छोड़ी। फाइनल में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अग्रीम फरस्वाण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए श्रेयस नेगी को बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट तथा घातक गेंदबाजी के दम पर उमर सिंह को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।

इस उपलब्धि पर Mashakbeen Studios के संस्थापक एवं टीम के स्वामी श्री सुरेश जोशी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विशेष उपहार भेंट किए। Mashakbeen Studios ने उत्तराखंड के लोक संगीत और कलाकारों को मंच देकर नई पहचान दिलाई है और अब खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उनका उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और पहचान दिलाना है, ताकि उत्तराखंड खेलों में भी नई ऊंचाइयों को छू सके।

टीम मैनेजर सत्यम प्रसाद ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि लगातार किए गए कठिन अभ्यास और समर्पण का परिणाम है।

टीम के कोच अरविंद भारद्वाज ने कहा कि खिलाड़ियों ने कई महीनों तक लगातार मेहनत की, जिसका परिणाम आज पूरे उत्तराखंड के सामने है। उन्होंने विश्वास जताया कि Mashakbeen Stars आने वाले राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय टूर्नामेंटों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन करेगा।

Mashakbeen Stars टीम

कप्तान कुमकुम नेगी, उपकप्तान आदर्श रावत, दक्ष रावत, अलंकृत धनाई, पीयूष पंवार, अर्पित बाला, अग्रीम फरस्वाण, सब्या मनवाल, अर्नव रावत, यश सोलंकी, आशुतोष चौहान, उमर सिंह, रुद्र राणा, कार्तिक रावत (विकेटकीपर), आरव रमोला और आरना केष्टवाल।

Mashakbeen Stars की इस ऐतिहासिक जीत ने यह संदेश दिया है कि जब प्रतिभा को सही मार्गदर्शन, मजबूत नेतृत्व और उचित मंच मिलता है, तो सफलता निश्चित होती है। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में Mashakbeen Studios की यह पहल भविष्य में कई नए खिलाड़ियों के सपनों को उड़ान देने का माध्यम बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top