Breaking News
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चोरी की सूचना 4 जून को मिली, 25 जून को दर्ज हुई FIR; चार्जशीट ने उठाए नए सवाल

छात्र संघ चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का कांग्रेस का आरोप, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने की कोशिश

राजपुर रोड विधानसभा में विकास कार्यों की मंत्री खजान दास ने की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण
कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण

सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएंः डॉ. धन सिंह रावत

सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएंः डॉ. धन सिंह रावत

सहकारिता मंत्री डाॅ. रावत ने पौड़ी से किया ‘सहकारिता सप्ताह’ का शुभारंभ

कहा, समितियों के माध्यम से चलाया जायेगा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

पौड़ी/देहरादून- भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में ‘सहकारिता सप्ताह-2026’ का शुभारम्भ हो गया है। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज पौड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से ‘सहकारिता सप्ताह’ का विधिवत शुभारम्भ किया। इसके तहत आगामी 6 जुलाई तक प्रदेश की सभी 670 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, राज्य एवं जिला सहकारी बैंकों सहित सभी सहकारी संस्थाओं में विभिन्न जनजागरूकता, जनसहभागिता एवं प्रशिक्षण आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

सहकारिता सप्ताह कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर डाॅ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश में सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्रालय ने पांच वर्ष के गौरवशाली सफर में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, पैक्स के कम्प्यूटरीकरण, दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना और किसानों को आधुनिक सुविधाएं पहुंचाने में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं।

साथ ही इस सफल यात्रा ने आम लोगों के मध्य सहयोग, विश्वास और जनभागीदारी की नई मिसालें स्थापित की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सहकारिता को गांव-गांव तक पहुंचाकर किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के एक लाख युवाओं को सहकारिता आंदोलन से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।

डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश की सहकारी समितियों को डिजिटल एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। किसानों को ब्याजमुक्त ऋण, विपणन सुविधाएं, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रत्येक जनपद के प्रगतिशील किसानों को अध्ययन भ्रमण पर भेजा जा रहा है, वहीं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से किसान सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के अंतर्गत प्रदेश की सभी सहकारी समितियों के माध्यम से व्यापक वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाएगा।

वहीं देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर निबंधक सहकारिता ईरा उप्रेती, संयुक्त निबंधक एम.पी. त्रिपाठी एवं रमेंद्री मंद्रवाल ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्सहकारिता सप्ताहश् की शपथ दिलाई तथा सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के प्रदेश स्तरीय नोडल अधिकारी व संयुक्त निबंधक सहकारिता एम.पी. त्रिपाठी ने बताया कि विभागीय मंत्री के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत सहकारिता जागरूकता अभियान, महिला एवं युवा सहभागिता कार्यक्रम, विद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर कार्यशालाएं, सहकारी संवाद, डिजिटल सेवा विस्तार तथा सोशल मीडिया आउटरीच सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top