Breaking News
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत
“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी
सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी
बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल
बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल
जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर
जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर
जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, मानसून के बाद फिर शुरू होगा संचालन

केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, मानसून के बाद फिर शुरू होगा संचालन

बारिश और खराब मौसम को देखते हुए फिलहाल बंद हुई हेलिकॉप्टर सेवा

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को राहत देने वाली केदारनाथ हेली सेवा फिलहाल थम गई है। मानसून के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 25 जून के बाद हेलीकॉप्टर संचालन की अनुमति नहीं दी है। अब मौसम सामान्य होने के बाद सितंबर से सेवा दोबारा शुरू किए जाने की तैयारी है।

22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई हेली सेवा का संचालन 25 जून तक जारी रहा। इस वर्ष उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने नई निविदा प्रक्रिया के तहत आठ हेली ऑपरेटरों को सेवा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी थी। गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलिपैड से प्रतिदिन श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम पहुंचाया गया।

22 अप्रैल से 25 जून तक के संचालन के दौरान विभिन्न हेली कंपनियों ने 11,800 से अधिक शटल उड़ानें संचालित कीं। इस अवधि में करीब 1.37 लाख श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठाकर बाबा केदार के दर्शन किए।

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि डीजीसीए की ओर से हेली सेवा संचालन की अनुमति 25 जून तक ही दी गई थी। मानसून के दौरान केदारघाटी में लगातार बारिश, कम दृश्यता और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सेवा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद सितंबर से हेली सेवा दोबारा शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top