Breaking News
सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चोरी की सूचना 4 जून को मिली, 25 जून को दर्ज हुई FIR; चार्जशीट ने उठाए नए सवाल

छात्र संघ चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का कांग्रेस का आरोप, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने की कोशिश

राजपुर रोड विधानसभा में विकास कार्यों की मंत्री खजान दास ने की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

देहरादून। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस का प्रतिरूपण करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के अनुसार, आरोपी ने “Uttarakhand_police__112” नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर संचालित किया था। आरोपी द्वारा एआई/डीप फेक तकनीक का इस्तेमाल कर उत्तराखंड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का भ्रामक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और संबंधित सर्विस प्रोवाइडरों से प्राप्त डेटा के विश्लेषण के बाद आरोपी की पहचान की और क्लेमेन्टाउन क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और प्रभाव बढ़ाने के लिए पुलिस की वर्दी पहनकर फोटो व वीडियो बनाता था और उन्हें प्रसारित करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया, जिसमें फर्जी इंस्टाग्राम आईडी लॉगिन मिली। जांच में एआई से तैयार वीडियो, पुलिस वर्दी में फोटो और फर्जी पुलिस पहचान पत्र से संबंधित डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। आरोपी के घर से पुलिस वर्दी से मिलती-जुलती सामग्री भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लुकमान मलिक पुत्र इकबाल मलिक, निवासी मोरोवाला, क्लेमेन्टाउन देहरादून (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है।

एसटीएफ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस टीम:

निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला, उपनिरीक्षक रमन बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक सुमेर सिंह और कांस्टेबल अजय भंडारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top