Breaking News
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
देहरादून के हिन्दू नेशनल इंटर कालेज मैदान में 20 अक्टूबर को होगा दिव्य व भव्य दशहरा मेले का आयोजन
देहरादून के हिन्दू नेशनल इंटर कालेज मैदान में 20 अक्टूबर को होगा दिव्य व भव्य दशहरा मेले का आयोजन
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद

नई दिल्ली- सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सकारात्मक रुख देखने को मिला और प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़े शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स 231.99 अंकों की मजबूती के साथ 75,415.35 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 64.60 अंक चढ़कर 23,719.30 के स्तर पर पहुंच गया।

कारोबार की शुरुआत में भी बाजार में तेजी का माहौल बना रहा। ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव में नरमी की उम्मीद और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। एशियाई बाजारों में भी इस दौरान मजबूती देखने को मिली, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 332 अंकों से अधिक उछलकर 75,500 के पार पहुंच गया था, वहीं निफ्टी भी 23,700 के ऊपर कारोबार करता नजर आया। हालांकि दिनभर के उतार-चढ़ाव के बीच बाजार ने अंत में बढ़त बनाए रखी।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि संस्थागत निवेशकों की गतिविधियां और डेरिवेटिव्स से जुड़े अनुबंधों की एक्सपायरी को देखते हुए निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहकर निवेश करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top