Breaking News
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति

त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

10 मई अक्षय तृतीया को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

12 मई को खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

10 मई को श्री केदारनाथ धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे

गोपेश्वर /रूद्रप्रयाग/उत्तरकाशी। इस यात्रा वर्ष श्री गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अपराह्न 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त पर खुलेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति ने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा ( मुखीमठ) में कपाटोद्वान का मुहूर्त तय किया। उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 12 मई को प्रात: 6 बजे तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को खुल रहे है। यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा कपाट खुलने का समय तय किया जाना है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच केदार में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की तिथि तथा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि शनिवार 13 अप्रैल बैशाखी के शुभ अवसर पर तय हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top