Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

चंपावत के सुखीढांग में बड़ा हादसा: खाई में गिरी गाड़ी, SDRF ने किया रेस्क्यू

चंपावत के सुखीढांग में बड़ा हादसा: खाई में गिरी गाड़ी, SDRF ने किया रेस्क्यू

चंपावत – जिला नियंत्रण कक्ष चंपावत के माध्यम से समय लगभग 12.30 बजे एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सुखीढांग क्षेत्र के पास एक वाहन खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि सुखीढांग क्षेत्र के पास एक वाहन महिंद्रा XUV 700 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 05 व्यक्ति स्वयं खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुँच गए थे और सभी सुरक्षित थे। शेष 02 व्यक्तियों (1महिला, 1पुरुष) को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें SDRF एवं जिला पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व अन्य विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत कर खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

घायलों का विवरण:-
1-अभिषेक वर्मा पुत्र श्री कृष्ण वर्मा उम्र 24 वर्ष, निवासी सीतापुर उतर प्रदेश।
2-दर्शिका वर्मा पुत्री श्री देश दीपक भार्गव उम्र 17 वर्ष, निवासी सीतापुर उतर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top