Breaking News
कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन
कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन
सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी
टिहरी जिले के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर ताला लटकने के आसार, बजट के अभाव में संचालन ठप
टिहरी जिले के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर ताला लटकने के आसार, बजट के अभाव में संचालन ठप
उत्तराखंड जल्द बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव: डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड जल्द बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव: डॉ. धन सिंह रावत
मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
यमकेश्वर के अरविन्द पयाल ने गांव में ही तलाशा रोजगार का रास्ता, मुर्गी पालन से बने आत्मनिर्भर
यमकेश्वर के अरविन्द पयाल ने गांव में ही तलाशा रोजगार का रास्ता, मुर्गी पालन से बने आत्मनिर्भर
बड़ी खबर :कर्णप्रयाग में धारदार हथियारों से हमला करने वाले 4 निहंग यात्री गिरफ्तार, तलवार बरामद; 3 आरोपी जेल भेजे गए
बड़ी खबर :कर्णप्रयाग में धारदार हथियारों से हमला करने वाले 4 निहंग यात्री गिरफ्तार, तलवार बरामद; 3 आरोपी जेल भेजे गए

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: उत्तराखंड की 9 सदस्यीय आइस स्केटिंग टीम पहुँची लेह

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: उत्तराखंड की 9 सदस्यीय आइस स्केटिंग टीम पहुँची लेह

लेह (लद्दाख)/ देहरादून: लेह (लद्दाख) में आयोजित होने वाली छठी खेलो इंडिया विंटर गेम्स में भाग लेने के लिए उत्तराखंड की 9 सदस्यीय आइस स्केटिंग टीम लेह पहुँच गई है। लेह पहुँचने पर खेल आयोजन समिति के सदस्यों ने टीम का पारंपरिक ढोल-दमाऊ के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया और पवित्रता व सम्मान के प्रतीक खादा पहनाकर अभिनंदन किया। 20 से 26 जनवरी के बीच यह विंटर गेम हो रहे है।

इस प्रतियोगिता में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कुल आठ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें बालक और बालिका वर्ग के चार-चार खिलाड़ी शामिल हैं, जो फिगर स्केटिंग और स्पीड स्केटिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में देशभर से आए सैकड़ों खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में मेडल जीतने का प्रयास करेंगे।

लेह में देहरादून स्थित हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंग की तर्ज पर बने भव्य एनडीएस स्टेडियम में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अत्याधुनिक आइस स्केटिंग रिंग में फिगर स्केटिंग, स्पीड स्केटिंग (शॉर्ट ट्रैक) और हॉकी की स्पर्धाएँ आयोजित होंगी।

टीम के साथ नागेंद्र सिंह नेगी को मैनेजर और आयुष जगूड़ी को टीम कैप्टन के रूप में लद्दाख भेजा गया है।

आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने बताया कि राज्य में आइस स्केटिंग रिंग उपलब्ध होने के बावजूद, अधिक शुल्क के कारण खिलाड़ियों को सीमित प्रशिक्षण ही मिल पाया। इसके बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह और समर्पण सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि राज्य सरकार की ओर से हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंग खिलाड़ियों को रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाए, तो आने वाले समय में उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य के लिए पदक जीतने में सक्षम होंगे।

लेह पहुँचे खिलाड़ियों में आयुष जगूड़ी, आदर्श सिंह रावत, आयुष रमेश कंसवाल, तनिष्का सिंह, यशस्वी सिंह, मिमांशा नेगी और धैर्य शामिल हैं। अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन और राज्य के लिए पदक जीतने की शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि यह दल उत्तराखंड का नाम रोशन कर लौटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top