Breaking News
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री

एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव

जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, उत्तरायणी व घुघुती त्यार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

लोक आस्था और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है मकर संक्रांति- मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं से जुड़े पावन पर्व मकर संक्रांति, उत्तरायणी एवं घुघुती त्यार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सूर्यदेव के उत्तरायण होने का यह पर्व लोक आस्था, प्रकृति से गहरे जुड़ाव और जीवन में नवचेतना का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को सहेजने का अवसर प्रदान करते हैं। यह पर्व प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने के साथ-साथ नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है।

उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेशवासियों में आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top