Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

बिजली बकायादारों पर सख्त हुआ ऊर्जा निगम, 170 उपभोक्ताओं को नोटिस

बिजली बकायादारों पर सख्त हुआ ऊर्जा निगम, 170 उपभोक्ताओं को नोटिस

मार्च में अभियान से तीन करोड़ वसूला

देहरादून। उत्तराखंड में ऊर्जा निगम ने बिजली बकायादारों के खिलाफ सख्त रूख अपना लिया है। विद्युत वितरण उपखंड कर्णप्रयाग के अधीन गौचर, कर्णप्रयाग, नौटी आदि सबस्टेशनों से जुड़े व्यावसायिक और घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा समय पर बिलों का भुगतान न होने पर विभाग द्वारा मार्च माह में चले विशेष अभियान में तीन करोड़ रुपये वसूला है जबकि शेष एक करोड़ 60 लाख रुपये के लिए अभियान जारी है। विद्युत वितरण उपखंड कर्णप्रयाग के जेईई मुनेश कुमार ने बताया विद्युत पावर स्टेशन के अधीन कर्णप्रयाग, गौचर के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र सहित नौटी के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बीते फरवरी और मार्च माह में विशेष शिविर आयोजित किए गए थे।

इनमें उपभोक्ताओं के बिलों का संसोधन सहित बिल जमा करने की सुविधा प्रदान की गई थी लेकिन उसके बाद भी कई निजी और सरकारी विभागों द्वारा बिजली के बिलों की धनराशि समय पर जमा नहीं की जिससे अब हर दिन विद्युत कटौती कर कनेक्शन विच्छेदित करने पड़ रहे है। बीते मार्च माह में चले अभियान में 170 उपभोकताओं को नोटिस देते हुए कनेक्शन काटे गए थे जिसमें से 110 द्वारा बिलों का भुगतान कर दिया है जबकि शेष बकायादार जिनमें शिक्षा विभाग, नगर निकाय, सीवेज प्लांटों सहित अन्य उपभोक्ताओं ने अपने बकाया धनराशि को पखवाड़े भर में जमा करने का समय मांगा गया है। बीते मार्च माह में चले अभियान में तीन करोड़ 70 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। शेष एक करोड़ से अधिक के भुगतान को अभियान जारी है।

नगरपालिका क्षेत्र गौचर में आजकल बाधित विद्युत आपूर्ति से व्यावसायिक प्रतिष्ठान सहित सभी लोग भारी परेशान हैं। बिजली की आंख मिचौनी से बिजली आधारित उद्यमियों को नुकसान पहुंच रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल का कहना है कि बाधित विधुत आपूर्ति से व्यावसायिक प्रतिष्ठान सहित सभी लोग भारी परेशान हैं और विभाग बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटने के चक्कर में बिजली सप्लाई लम्बे समय तक बाधित कर रहा है। इससे विद्युत व्यवस्था से संचालित सभी काम धंधे प्रभावित हो रहे हैं।इस संबध में सहायक अभियंता मुनेश कुमार ने कहा आंधी तूफान और कई स्थानों पर नगर व ग्रामीण अंचलों में तकनीकि खामियों के चलते भी बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है जिसे ठीक करने में विभागीय कर्मचारी डटे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top