Breaking News
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर का 841 मरीजों ने उठाया लाभ

एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल  के स्वास्थ्य शिविर का 841 मरीजों ने उठाया लाभ

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पाॅवटावासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी

 ज्ञान चंद गोयल धमार्थ भवन, तारुवाला रोड़ में आयोजित हुआ विशाल शिविर

देहरादून- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून एवम् रोटरी पाॅवटा साहिब के सौजन्य से ज्ञान चंद गोयल धमार्थ भवन, तारुवाला रोड़, पाॅवटा साहिब में शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 841 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।

शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि, अंशुल गोयल, प्रेसीडेंट रोटरी पाॅवटा साहिब एवम् शान्ति स्वरूप गुप्ता, सचिव रोटरी पाॅवटा साहिब एवम् डाॅ पंकज कुमार गर्ग, वरिष्ठ कैंसर सर्जन, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य अतिथि अंशुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सशक्त और विश्वसनीय संस्थान के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने अस्पताल के माननीय चेयरमैन पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यह संस्थान निरंतर समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं पहुंचा रहा है। उन्होंने भविष्य में भी पांवटा साहिब एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने अपने संबोधन में आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि कैंसर कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बशर्ते इसकी समय पर पहचान और उचित उपचार किया जाए। उन्होंने बताया कि आज के समय में बदलती जीवनशैली, तंबाकू और नशे का सेवन, असंतुलित खानपान, शारीरिक निष्क्रियता तथा मानसिक तनाव कैंसर के प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं। डॉ. गर्ग ने जोर देते हुए कहा कि प्रारंभिक लक्षणों जैसे लंबे समय तक घाव न भरना, शरीर में असामान्य गांठ, अचानक वजन कम होना, लगातार खांसी या खून आना जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, तंबाकू से दूरी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय बताया।
शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी काॅल, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग से डाॅ आयुूष्मा, मेडिसिन विभाग से डाॅ शरणदीप, सर्जरी विभाग से डाॅ उपमन्यु जोशी, शिशु रोग विभाग से डाॅ ऋषभ यादव, नेत्र रोग विभाग से डाॅ तन्वी भट्ट, त्वचा एवम् यौन रोग विभाग से डाॅ चिताम्बरा जोशी, फिजियोथैरेपी से डाॅ आयुषी वर्मा, मनोरोग विभाग से डाॅ विदुषी मक्कड़, हड्डी रोग विभाग से डाॅ विशाल, नाक कान गला रोग विभाग से डाॅ इन्द्रा आर्य ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिये।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल गर्ग, रवि दीप सिंह, प्रशांत आर्य, सुमेद वर्मा, शांति गुप्ता, डाॅ एनपीएस नारंग, नरेन्द्र सहोटा, अरविंद मारवा, राखी डंग, डाॅ प्रवेश सबलोक, रक्षित अग्रवाल हरीशंकर गौड, जनसम्पर्क अधिकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, अमित चन्द्रा, कोओर्डिनेटर ब्लड बैंक, श्री महंत इन्दिरेश्ज्ञ अस्पताल का विशेष सहयोग रहा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जॉच, ब्लड शुगर जॉच एवम् ब्लड प्रैशर जॉच की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top