Breaking News
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए:डा.नरेश बंसल
पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए:डा.नरेश बंसल
पर्यटन विकास को नई रफ्तार देगा चमोली, डीएम गौरव कुमार ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन विकास को नई रफ्तार देगा चमोली, डीएम गौरव कुमार ने दिए अहम निर्देश

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने नजीबाबाद में लगाया निःशुल्क शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने नजीबाबाद में लगाया निःशुल्क शिविर

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1560 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

मुख्य अतिथि नजीबाबाद विधायक मौसम चौधरी ने किया शिविर का शुभारंभ

समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का जो प्रयास है, वह जनसेवा की सच्ची भावना का परिचायक: चौधरी

नजीबाबाद: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को खेल मैदान, निकट भारत गैस एजेंसी, नेशनल मार्केट, मण्डावर में विशाल कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से पहुँचे कुल 1560 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

रविवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक नजीबाबाद मौसम चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह जनसेवा की सच्ची भावना का परिचायक है। उन्होंने ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने की इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसी सेवाएँ समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सुमित प्रजापति ने अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को गाँव-गाँव तथा जरूरतमंदों तक पहुँचाने का अभियान लगातार सशक्त होकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसे समाज कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।

शिविर में पहुँचे अस्पताल के कैंसर विभाग के विशेषज्ञ डॉ. शाहनवाज नाजिर ए जंखवाला ने उपस्थित लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, कारणों और रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी से डरने की नहीं, बल्कि सजग रहने की आवश्यकता है। समय रहते जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस रोग से न केवल बचाव संभव है, बल्कि शुरुआती अवस्था में इसका पूर्ण उपचार भी किया जा सकता है।

शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों न्यूरोलॉजी से डॉ. शुभांकर गेट, कार्डियोलॉजी से डॉ. जयकृत चैधरी, आईवीएफ एवं स्त्री रोग विभाग से डॉ. अंकिता अरोड़ा, मेडिसिन से डॉ. हिमांशु कुकरेती एवं डॉ. शितांशु शर्मा, बाल रोग से डॉ. ऋषभ यादव, ईएनटी से डॉ. सौरभ नौटियाल, नेत्र रोग से डॉ. गुरमीत सिंह, हड्डी रोग से डॉ. मोहित कुमार एवं डॉ. रोहित शर्मा, सर्जरी विभाग से डॉ. राहित जरीवाल, त्वचा एवं यौन रोग विभाग से डॉ. सुमित पांडे, मनोरोग विभाग से डॉ. अभिजीत आनंद तथा दंत रोग विभाग से डॉ. मोनिका रावत सहित फिजियोथेरपी विभाग से डॉ. आयुषी वर्मा, डॉ. मुस्कान और डॉ. काजल ने रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं। शिविर के दौरान सभी रोगियों की ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जांचें भी अस्पताल की ओर से निःशुल्क की गईं और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयाँ वितरित की गईं।

शिविर में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, नजीबाबाद की प्रधानाचार्य अनुसुइया वर्मा, उप प्रधानाचार्य नरदेव सिंह, रीता राजपूत, ज्योति चौहान, राजेश कुकरेती, जीत बहादुर, तरुण कुमार एवम् स्कूल स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं की भी विशेष भागीदारी रही, जिन्होंने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। इस सफल आयोजन में सुमित प्रजापति, फैज अहमद फैजी (जनसंपर्क अधिकारी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल) और स्थानीय सहयोगियों बुंदूं खां, मोहम्मद फैजान, नौशाद अहमद तथा मोहम्मद आदिल फरीदी का योगदान उल्लेखनीय रहा। शिविर को मिले व्यापक जनसमर्थन ने इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top