Breaking News
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय काॅलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु इंडक्शन प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फेकल्टी, स्टाफ व वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागन्तुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक धुनों के बीच माहौल उत्साह और उमंग से भर उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के मार्गदर्शक संदेश से हुई। बुधवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. (प्रो.) जी. रामालक्ष्मी, डीन काॅलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. मालविका कांडपाल, डीन यूनिवर्सिटी स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, एवं डॉ. संजय शर्मा, परीक्षा नियंत्रक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम नर्सिंग के क्लास कोऑर्डिनेटर्स ने विद्यार्थियों को उनके कोर्स कैरिकुलम एवं भविष्य की रूपरेखा से अवगत कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। डॉ. (प्रो.) जी. रामालक्ष्मी ने नवागन्तुक छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए नर्सिंग पाठ्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। वहीं, डॉ. मालविका कांडपाल ने विद्यार्थियों को स्टूडेंट वेलफेयर से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। इस अवसर पर डॉ. के. पन्मारी, रीना मईबम, अनुग्रह रोबर्ट, गरिमा क्षेत्री, कंचन नेगी और प्रगति रावत सहित कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे। पूरा समारोह आशा, ऊर्जा और खुशी से सराबोर रहा, जिसमें नए विद्यार्थियों ने नर्सिंग के उज्जवल भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top