Breaking News
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस में जलवा बरकरार, 20वें दिन भी की शानदार कमाई

‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस में जलवा बरकरार, 20वें दिन भी की शानदार कमाई

सिनेमा घरों में भले ही ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ जैसी नई फिल्में रिलीज हुई हों, लेकिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ का दबदबा अभी भी कायम है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब हो रही है।

20वें दिन भी शानदार कमाई

फिल्म ने अपने 20वें दिन 12.56 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले फिल्म ने पहले हफ्ते में 337.4 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 147.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब तक का कुल घरेलू कलेक्शन 547.71 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यानी फिल्म की रफ्तार तीसरे हफ्ते में भी थमी नहीं है।

ओवरसीज में भी धमाल — 765 करोड़ पार

भारत ही नहीं, विदेशों में भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जादू बरकरार है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 765 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कमाई के साथ इसने ‘गदर 2’ (686 करोड़) और ‘सुल्तान’ (627 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल, ‘छावा’ (809 करोड़) के बाद यह 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

बॉलीवुड फिल्मों को दी कड़ी टक्कर

‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ रिलीज हुई ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई। जहां ‘कांतारा’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, वहीं तुलसी कुमारी की कमाई सिर्फ 59.3 करोड़ रुपये तक सिमट गई। स्पष्ट है कि दर्शकों ने अपनी पसंद साउथ सिनेमा के पक्ष में दिखाई है।

फिल्म को क्यों मिल रहा इतना प्यार

फिल्म के मुख्य किरदार में ऋषभ शेट्टी नजर आए हैं, जिन्होंने न केवल अभिनय बल्कि कहानी और निर्देशन दोनों की जिम्मेदारी निभाई है। फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम भी अहम भूमिकाओं में हैं। दर्शकों को फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस, बैकग्राउंड म्यूजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि बेहद पसंद आ रही है।

फैंस बोले — ‘ये फिल्म नहीं, अनुभव है’

सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक “आध्यात्मिक अनुभव” है।
बॉक्स ऑफिस की रफ्तार देखकर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 600 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top