Breaking News
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

जुबीन गर्ग मौत केस में सनसनी: बैंड सदस्य ने मैनेजर और फेस्टिवल आयोजक पर लगाया ज़हर देने का आरोप

जुबीन गर्ग मौत केस में सनसनी: बैंड सदस्य ने मैनेजर और फेस्टिवल आयोजक पर लगाया ज़हर देने का आरोप

गुवाहाटी। असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। दिवंगत कलाकार के बैंड में काम करने वाले शेखर ज्योति गोस्वामी ने जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल आयोजक श्यामकानु महंत पर उन्हें ज़हर देने का आरोप लगाया है।

शेखर ज्योति गोस्वामी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि, “मुझे लगता है कि जुबीन गर्ग को उनके मैनेजर और फेस्टिवल आयोजक ने ज़हर दिया था और उनकी मौत को आकस्मिक बताकर छिपाने की कोशिश की गई।”

फिलहाल पुलिस गोस्वामी के इस दावे की जांच कर रही है। गोस्वामी ने जांचकर्ताओं को बताया कि सिंगापुर में गर्ग की मौत से पहले के कुछ घंटों में सिद्धार्थ शर्मा का व्यवहार संदिग्ध था।

एफआईआर में आरोपी सिद्धार्थ शर्मा पर आपराधिक साजिश, हत्या और गैर-इरादतन हत्या जैसे गंभीर और गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

सरकार ने गठित किया न्यायिक आयोग

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए असम सरकार ने न्यायिक आयोग का गठन किया है। आयोग यह पता लगाएगा कि जुबीन गर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे की सच्चाई क्या है।

इसके अलावा, असम सीआईडी की एसआईटी भी इस केस की समानांतर जांच कर रही है। सीआईडी ने अब तक फेस्टिवल आयोजक श्यामकानु महंत, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, और जुबीन के कई करीबियों से घंटों पूछताछ की है।

हादसे के दौरान मौजूद थे आरोपी

जानकारी के अनुसार, गोस्वामी और महंत दोनों 19 सितंबर को नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के दौरान क्रूज़ पार्टी में जुबीन गर्ग के साथ मौजूद थे।

एसआईटी सूत्रों के मुताबिक, वीडियो फुटेज में गोस्वामी को गर्ग के बेहद करीब तैरते हुए देखा गया, जबकि महंत ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था। यही कारण है कि दोनों से पिछले छह दिनों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top