Breaking News
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

एशिया कप 2025- भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला आज

एशिया कप 2025- भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला आज

फाइनल से पहले भारत का अंतिम इम्तिहान

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण का आखिरी मुकाबला आज यानि शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका पहले ही फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है, ऐसे में यह मैच सिर्फ औपचारिक होगा। हालांकि, टीम इंडिया के लिए यह बड़ा मौका है कि रविवार को होने वाले फाइनल से पहले अपनी कमजोरियों पर काम कर सके और सही टीम संयोजन को अंतिम रूप दे।

ओमान और बांग्लादेश के खिलाफ हुए पिछले मुकाबलों में भारत ने कई प्रयोग किए, जिनका असर टीम के प्रदर्शन पर साफ दिखा। कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने तक नहीं उतरे और शिवम दुबे तीसरे नंबर पर जल्दी आउट हो गए। वहीं, संजू सैमसन को लगातार मौका न मिलने पर टीम प्रबंधन की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।

अब माना जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ भारत जितेश शर्मा को आजमा सकता है। संजू सैमसन का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है, जबकि जितेश आईपीएल में मध्यक्रम और फिनिशर की भूमिका में सफल रहे हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को भी इस मैच में आराम दिया जा सकता है।

भारत के लिए एक और चिंता का विषय फील्डिंग है। टूर्नामेंट में टीम अब तक 12 आसान कैच छोड़ चुकी है, जिनमें पांच सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ छूटे। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी माना कि इस विभाग में सुधार जरूरी है, क्योंकि बड़े मैचों में छोटी-सी चूक भी महंगी पड़ सकती है।

फाइनल में भारत और पाकिस्तान के आमने-सामने आने की संभावना है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए अभ्यास और संतुलित टीम संयोजन को परखने का सही मौका साबित हो सकता है।

मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी

मैच टाइम: रात 8 बजे

टॉस टाइम: 7:30 बजे

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

भारत-श्रीलंका सुपर-4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है। टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top