Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ
कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ
बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार
बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर प्रेरक संदेश और रक्तदान का आयोजन

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर प्रेरक संदेश और रक्तदान का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े उत्साह और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल, देहरादून के रजिस्ट्रार के.एस. फर्सवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके उपरांत स्कूल की संकाय अध्यक्ष प्रो. दिव्या जुयाल ने स्वागत भाषण दिया और विशिष्ट अतिथि का सम्मान किया।

मुख्य अतिथि श्री के.एस. फर्सवान ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा वितरक नहीं होते, बल्कि समाज और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के एक मजबूत स्तंभ हैं। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच, जनकल्याण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका है। उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में समर्पण, नैतिकता और उच्च गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 50 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top