Breaking News
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
नालापानी खलंगा वन क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, पुलिस को सौंपा ज्ञापन
नालापानी खलंगा वन क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, पुलिस को सौंपा ज्ञापन
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी

पिथौरागढ़: खाई में गिरने से सहायक अध्यापक की मौत, गांव और स्कूल में मातम

पिथौरागढ़: खाई में गिरने से सहायक अध्यापक की मौत, गांव और स्कूल में मातम

पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिलिंग्या में तैनात सहायक अध्यापक उमेश प्रकाश (42 वर्ष) की खाई में गिरने से मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव, विद्यालय और मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

छुट्टी के बाद लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक गुरुवार, 18 सितंबर को विद्यालय से छुट्टी के बाद उमेश प्रकाश पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गहरी खाई में गिर गए।

खाई के किनारे मिला बैग

साथी शिक्षकों ने जब उन्हें काफी देर तक सड़क पर नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की। इस दौरान खाई के किनारे उनका बैग मिला, जिसके बाद घटना की आशंका गहरा गई। तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों पर टूटा दुख का पहाड़

मूल रूप से सितारगंज (उधमसिंहनगर) निवासी उमेश प्रकाश का परिवार इस समय पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के महादेव जीआईसी क्षेत्र में रहता है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिक्षक

घटना की जानकारी मिलते ही प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वल्दिया, ब्लॉक अध्यक्ष कवींद्र लाल, मंत्री पुष्कर खड़ायत समेत कई शिक्षक अस्पताल पहुंचे और दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि दी। अचानक हुई इस दुर्घटना ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top