Breaking News
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

नैनीताल हाईकोर्ट सख्त: नदियों में अवैध खनन रोकने को सरकार से मांगा एक्शन प्लान

नैनीताल हाईकोर्ट सख्त: नदियों में अवैध खनन रोकने को सरकार से मांगा एक्शन प्लान

नैनीताल: उत्तराखंड की नदियों में हो रहे अवैध खनन को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने स्पष्ट कहा कि खनन नियमावली और कोर्ट के पहले दिए आदेशों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी। अदालत ने राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर एक मज़बूत (Robust) एक्शन प्लान तैयार कर पेश करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट की सख्ती

बागेश्वर में अवैध खनन पर स्वतः संज्ञान से दर्ज हुई जनहित याचिका और उससे जुड़ी अन्य याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि: नदियों से अवैध खनन और सीमावर्ती इलाकों से उपखनिजों की तस्करी रोकना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार की खनन नियमावली, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के पुराने आदेशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। बरसात के बाद नदियों में जमा उपखनिजों के दोहन को लेकर केंद्र की गाइडलाइन पहले से मौजूद है, जिसे लागू करना जरूरी है।

पड़ोसी राज्यों तक तस्करी

अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने अदालत को बताया कि उत्तराखंड में खनन माफिया लगातार सक्रिय हैं और यहां से उपखनिजों की तस्करी पड़ोसी राज्यों तक की जा रही है। कोर्ट ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए सरकार को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

निगरानी के लिए डिजिटल यूनिट

हाईकोर्ट ने साफ किया कि अवैध खनन पर रोक तभी संभव है जब निगरानी सिस्टम मजबूत हो। इसी को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने सरकार को सुझाव दिया कि:राज्य स्तरीय माइनिंग कॉर्पोरेशन के गठन पर विचार किया जाए। खनन की निगरानी के लिए एक डिजिटल यूनिट (Digital Monitoring Unit) बनाई जाए।

मामले की अगली सुनवाई अब दो सप्ताह बाद होगी। तब तक राज्य सरकार को हाईकोर्ट के समक्ष अपना विस्तृत एक्शन प्लान पेश करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top