Breaking News
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

आपदा से जीएमवीएन को करोड़ों का नुकसान, कई गेस्ट हाउस बंद

आपदा से जीएमवीएन को करोड़ों का नुकसान, कई गेस्ट हाउस बंद

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश और आपदाओं ने गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया है। निगम के कई गेस्ट हाउस क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनमें कुछ को अस्थायी रूप से पूरी तरह बंद करना पड़ा है।

जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने बताया कि उत्तरकाशी जिले के श्यानाचट्टी और हर्षिल गेस्ट हाउस सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इन गेस्ट हाउसों की इमारतों को भारी क्षति पहुंची है, जिसके चलते इन्हें बंद करना पड़ा है। इसके अलावा पौड़ी और टिहरी जिलों में निगम के कुछ अन्य गेस्ट हाउसों को भी आंशिक नुकसान हुआ है।

निगम का कहना है कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार अब तक करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक का प्रत्यक्ष नुकसान दर्ज किया गया है। वहीं, सड़कें बाधित होने और गेस्ट हाउसों के बंद रहने से बुकिंग रद्द हो रही है। इससे न केवल मौजूदा बुकिंग्स रद्द हुई हैं बल्कि नई बुकिंग्स भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे निगम को लाखों रुपये का अतिरिक्त वित्तीय घाटा उठाना पड़ रहा है।

मिश्रा ने बताया कि जैसे-जैसे स्थिति सामान्य होगी, निगम एक विस्तृत सर्वे कर क्षति का सटीक आकलन करेगा। इसके बाद प्रभावित गेस्ट हाउसों के पुनर्वास और मरम्मत की योजनाएं बनाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top