Breaking News
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण- सीईओ
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण- सीईओ
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियाँ पूरी, बीकेटीसी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियाँ पूरी, बीकेटीसी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बदरीनाथ धाम : वर्षा के बाद श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है। पितृ पक्ष के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्राद्ध-तर्पण के लिए धाम का रुख कर रहे हैं। तीर्थयात्रियों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की अध्यक्षता में बुधवार को बदरीनाथ धाम स्थित कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा प्रबंधन, दर्शन व्यवस्था, भोग-प्रसाद, निर्माण कार्यों और कार्यालयीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

स्थल निरीक्षण और अधिकारियों को निर्देश

बैठक के बाद थपलियाल ने मंदिर परिसर, सिंहद्वार, तप्तकुंड और गांधी घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को धाम में सरल और व्यवस्थित दर्शन मिलना चाहिए, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन पंक्तियों में रेलिंग, शेल्टर लगाए जा रहे हैं और अतिक्रमण हटाने का कार्य भी प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।

सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन पर विशेष जोर

मुख्य कार्याधिकारी ने पुलिस प्रशासन, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, होमगार्ड के अधिकारियों और जवानों के साथ भी बैठक कर धाम की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और आपातकालीन सहायता व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों से सामंजस्यपूर्ण सहयोग बनाए रखने की अपील की।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल, नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, अवर अभियंता गिरीश रावत, राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, संदेश मेहता, पूजा प्रभारी केदार सिंह रावत, संजय तिवारी, प्रबंधक अजय सती, कुलदीप नेगी, कुलानंद पंत, हरेंद्र कोठारी, विकास सनवाल, हरीश जोशी समेत मंदिर समिति और प्रशासन के अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top