Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में रैडिएशन आॅन्कोलाॅजी पर दो दिवसीय शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में रैडिएशन आॅन्कोलाॅजी पर दो दिवसीय शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। एसोसिएशन आॅफ रैडिएशन आॅन्कोलाॅजिस्टस आॅफ इंडिया (ए.आर.ओ.आई.) की शैक्षणिक शाखा इंडियन काॅलेज आॅफ रैडिएशन आॅन्कोलाॅजी (आई.सी.आर.ओ.) के द्वारा दो दिवसीय ( 30 अगस्त 2025-31 अगस्त 2025) 50 वां ईकरो (इंडियन काॅलेज आॅफ रैडिएशन आॅन्कोलाॅजी) शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

“लैडंमार्क ट्राइल्स एण्ड प्रैक्टिस चेन्जिग एविडैंस इन ब्रेस्ट, हैड एण्ड नैक, गैस्ट्रोइन्टसटाईनल एण्ड गाईनिक कैंसर ” विषय पर आधारित इस शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन श्री गुरु राम राय इस्टीटयूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के सभागार में किया जा रहा है।

आज कार्यक्रम के प्रथम दिवस का शुभारंभ एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के प्राचार्य एवम् मुख्य अतिथि डाॅ. अशोक नायक, निदेशक, एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस व कार्यक्रम के आर्गेनाइजिंग चेयरमैन डाॅ. मनोज गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डाॅ. अनिल मलिक, चिकित्साधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डाॅ. अजय पंड़िता, अध्यक्ष ए.आर.ओ.आई., डाॅ. एस.एन. सेनापति, आई.सी.आर.ओ. चेयरपर्सन, डाॅ. सरबनी घोष लस्कर एवम् सनफार्मा कंपनी के अधिकारी श्री अरविन्द सूरी के द्वारा सयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस शिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य रैडिएशन आॅन्कोलाॅजी में स्नाकोत्तर अध्ययनरत मेडिकल छात्र-छात्राओं को स्तन, सिर व गला, गैस्ट्रोइन्टसटाईनल कैंसर व गाइनी कैंसर के क्षेत्र में विश्व भर मे हो रहे नवीन शोध कार्यो व चिकित्सीय पद्वतियों के विषय मे शिक्षित करना है।

कार्यक्रम मे रैडिएशन आॅन्कोलाॅजी विशेषज्ञों ने प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन व ज्ञानवर्धन किया। इस शिक्षण कार्यक्रम में जिपमर पाॅडीचेरी मेडिकल काॅलेज, टाटा अस्पताल मुंबई, टाटा इस्टीट्यूट संगरूर, टाटा इस्टीट्यूट मुल्लापुर, एम्स ऋषिकेश, पीजीआई चंड़ीगढ, फोर्टिस अस्पताल, मेक्स हास्पिटल, अपोलो अस्पताल, राजीव गाांधी मेडिकल काॅलेज, आईजीएमसी शिमला जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल सस्थानो से आए सौ से अधिक रैडिएशन आॅन्कालाॅजी में स्नाकोत्तर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व डाक्टरो ने प्रतिभाग किया। इस शिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ. वी. श्रीनिवासन, डाॅ. सी.एस. मधु, डाॅ. राजेश वशिष्ठ, डाॅ. पूजा नंदवानी पटेल, डाॅ. गौतम के शरण, डाॅ. रचित आहूजा, डाॅ. देबांजन सिक्दर व जनसम्पर्क अधिकारी विवेक शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top