Breaking News
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम धामी ने जताया शोक

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून/जम्मू: जम्मू में स्थित माँ वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद है और सभी प्रभावितों की सुरक्षा और सकुशलता के लिए वह माँ वैष्णो देवी से प्रार्थना करते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “माँ वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ वैष्णो देवी से सभी प्रभावितों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ,” — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में प्राण गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें यह कठिन घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें।

लगातार बारिश बनी मुसीबत, यात्रा प्रभावित

जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। हादसे के बाद यात्रा मार्ग को अस्थायी रूप से रोका गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

प्रशासन की ओर से बचाव टीमों को मौके पर भेजा गया है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top