Breaking News
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
अब मोबाइल पर मिलेगा त्वरित आपदा अलर्ट, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पूरे देश में लागू
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने गांव सेड़ियाखाल में किया मतदान

कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने गांव सेड़ियाखाल में किया मतदान

देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड पोखड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेड़ियाखाल के बूथ नं 56 पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में  प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड पोखड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेड़ियाखाल के बूथ नं 56 पर प्रातः काल पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पश्चात उन्होंने प्रदेश के ग्रामीण मतदाताओं से अनुरोध किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें गांवों को सशक्त और विकसित करने के लिए पंचायत चुनाव में “गांव की सरकार” बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हरिद्वार जनपद को छोड़ प्रदेश के 12 जनपदों में दो चरणों में मतदान होना है। 24 जुलाई को प्रथम चरण के मतदान के पश्चात अब 28 जुलाई 2025 को दूसरे चरण का मतदान होना है। गांव की सरकार के लिए ईमानदार और कर्मठ जनप्रतिनिधि का चुना जाना बेहद जरूरी है इसलिए पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूक ग्रामीण मतदाताओं को चढ़कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए ताकि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top