Breaking News
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण- सीईओ
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण- सीईओ
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

कैल्शियम की कमी से हो सकती है ये बीमारियां, ऐसे करें इसकी कमी को पूरा

कैल्शियम की कमी से हो सकती है ये बीमारियां, ऐसे करें इसकी कमी को पूरा

हमारे शरीर के लिए कैल्शियम बेहद आवश्यक है। कैल्शियम एक महत्वपूर्ण मिनरल है जो हमारी शरीर की हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मदद करता है। साथ ही यह हमारे दिल और शरीर की अन्य मांसपेशियों के समुचित कार्य के लिए भी आवश्यक है। साथ ही कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। ये खून में थक्के (ब्लड क्लॉटिंग) की समस्या से राहत पाने में भी मदद करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, शरीर के विकास और मांसपेशियों के निर्माण में भी कैल्शियम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

लेकिन अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है तो यह आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम में डाल सकती है। शरीर में कैल्शियम की कमी को मेडिकल भाषा में हायपोकैल्शिमिया कहा जाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी तब होती है, जब आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं मिल पाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो शरीर में कैल्शियम की कमी के चलते स्वास्थ्य पर इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

क्यों होती है कैल्शियम की कमी
कैल्शियम की कमी होने के कई कारण हो सकते हैं। सबसे पहले कई बार संतुलित भोजन खाने के बदले लोग तला हुआ, मिर्च मसाले या मैदे से बने भोजन का सेवन करते हैं, इससे भी कैल्शियम की कमी हो सकती है। इसके अलावा बढ़ती उम्र में हार्मोनल चेंज होने से भी कैल्शियम की कमी हो सकती है।  दूसरी कई बीमारियां जैसे की थायराइड, गठिया ,किडनी ,डायबिटीज इन सब चीजों से भी कैल्शियम की कमी होती है। इन उपायों को करने के बाद भी आपको थकावट, चक्कर, कमजोरी जैसी दिक्कत होती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ऐसे करें कैल्शियम की कमी को पूरा
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप कई सारे उपाय कर सकते हैं, जैसे की आपको आपकी डाइट में दूध, पनीर ,दही जैसे डेरी उत्पाद शामिल करने होंगे, हरी सब्जियां , दालें और मछली जैसे पदार्थों का भी आप सेवन करें इसके अलावा आप सुबह के समय सूर्य की किरणों के सामने थोड़ी देर तक बैठे, पर्याप्त पानी पिए, सोडियम की मात्रा को कम करें इसके अलावा आप रोजाना व्यायाम, योगा, मेडिटेशन भी कर सकते हैं, इससे कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top