Breaking News
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल

पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार

देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश

गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी

नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज

उत्तराखंड में मौसम का बदला रुख, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

18 जून तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 देहरादून- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बीती रात राज्य के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश ने तापमान को नीचे गिरा दिया है, जिससे लंबे समय से चल रही गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी तेज बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट लागू किया गया है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की आशंका है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 18 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top