Breaking News
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण- सीईओ
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण- सीईओ
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

ऋषिकेश की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता व उनके परिजनों से मिली महिला आयोग की अध्यक्ष

ऋषिकेश की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता व उनके परिजनों से मिली महिला आयोग की अध्यक्ष

कुसुम कण्डवाल ने नाबालिग पीड़िता के परिवार से मिलकर दिया आश्वासन, बोली आरोपियों के विरुद्ध करेंगे कड़ी कार्रवाई

ऋषिकेश।  ऋषिकेश शहर में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप की जानकारी के बाद राज्य महिला आयोग ने मामले में संज्ञान लिया है। मामले जानकारी मिलने पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और पीड़िता का हाल जाना। इस मौके पर उनके साथ पार्षद सुरेन्द्र सिंह नेगी भी उपस्थित रहे।

परिजनों ने बताया कि उक्त आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसे उसने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी बातों में फसा लिया था। मामले में ऋषिकेश पुलिस ने अपराध में संलिप्त दो आरोपी युवकों को पोक्सो के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

मामले में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसपी देहात जया बलूनी से फोन पर वार्ता करते हुए ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन व जांच के सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा ऐसे संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई की जाए जो बाहर से आकर हमारे शहर व समाज का माहौल खराब कर रहे है तथा नाबालिगों को अपनी हवस का शिकार बना रहे है।

वहीं उन्होंने रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई नाबालिग के मामले में भी एसपी देहात जया बलूनी व एसओ डोईवाला से आरोपी के विरुद्ध कठोरतम कड़ी कार्रवाई व पीड़िता की सुरक्षा इत्यादि के लिए निर्देश दिए है। मामले में रायवाला निवासी एक युवक डोईवाला क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ भाग ले गया था। जिसमे पुलिस द्वारा नाबालिग को गाजियाबाद से बरामद कर लिया है तथा से उक्त युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

वहीं आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने समाज के लोगो से भी अपील की है कि वो अपने बच्चों की मॉनिटरिंग अवश्य करें क्योंकि माइनर बच्चे नासमझ होते है, कभी कभी उनका किसी के बहकावे में आने का खतरा होता है जिसका फायदा आपराधिक प्रवत्ति का व्यक्ति उठाता है, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों की मॉनिटरिंग की जाए उनका सोशियल मीडिया कनेक्शन, उनके दोस्त, सम्पर्क इत्यादि की जानकारी लेनी चाहिए साथ ही उन्हें गुड टच व बेड टच की जानकारी अवश्य दें, ताकि वो किसी अपराध का शिकार होने से बच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top