Breaking News
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

BSF ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, सात आतंकी ढेर

BSF ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, सात आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर।  बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक बड़ी आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। 8-9 मई की रात, आतंकवादियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया, लेकिन बीएसएफ की मुस्तैदी के चलते उनकी योजना विफल हो गई। बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार, सीमा पर तैनात जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सात आतंकवादियों को मार गिराया।

बीएसएफ ने बताया कि यह घटना रात 11 बजे के करीब घटी, जब आतंकवादी अपनी घुसपैठ की योजना को अंजाम देने के लिए सीमा पार करने का प्रयास कर रहे थे। बीएसएफ के जवानों ने सतर्कता और तत्परता से कार्रवाई की और आतंकी घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया।

सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की ढांढर पोस्ट को भी भारी नुकसान पहुँचाया है, जहां से आतंकी घुसपैठ के लिए सहयोग प्राप्त कर रहे थे। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के इस पोस्ट पर जोरदार हमले किए गए, जिससे वहां मौजूद आतंकवादियों की गतिविधियाँ पूरी तरह से बाधित हो गईं।

सीमा पर इस प्रकार की घुसपैठ की कोशिशें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन बीएसएफ की तत्परता और संजीदगी के चलते सुरक्षा बलों ने हर बार आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम किया है। जम्मू और कश्मीर के सभी सुरक्षा बल अब इस क्षेत्र में स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top