Breaking News
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

आईपीएल 2025– केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2025– केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 44वें मुकाबले में आज केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा । श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स अभी तक शानदार फॉर्म में है। वहीं, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को पिछले कुछ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आज पंजाब किंग्स को हराकर फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी केकेआर।

कैसा खेलेगी कोलकाता की पिच?
इस मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच पर भी सभी की नजरें है। यूं तो ईडन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। आईपीएल के इस सीजन में अभी तक यहां हुए पिछले चार मैचों में अच्छे खासे रन बने हैं जिसमें से दो में स्कोर 200 रनों तक पहुंचा है। पिछले मैच में तेज गेंदबाजों के लिए यहां अच्छी स्विंग थी। हालांकि, इस पिच पर स्पिनरों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिच स्पिनरों की भी मदद करती है और बाद में टर्न लेती है।

अय्यर के प्रदर्शन से प्रभावित हुए कोच
कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का खिताब दिलाने के बाद अय्यर को टीम में नहीं रखा गया था। उन्होंने मौजूदा सत्र की शुरुआत 97 और 52 रनों की नाबाद पारियों के साथ करके शानदार फॉर्म दिखाई। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले जोशी ने कहा- अगर आप चैंपियंस ट्रॉफी से पिछले 8-10 महीनों में श्रेयस के योगदान को देखें तो सिर्फ तेज गेंदबाजी के ही खिलाफ खेलना नहीं बल्कि स्पिन के खिलाफ खेलना भी अधिक निरंतर हो गया है।उसने अपनी भूख दिखाई है और वह हर चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार है। उस स्तर के किसी भी खिलाड़ी के लिए, आप हर चुनौती, हर गेंद को स्वीकार करते हैं। मुझे यकीन है कि उसने पर्दे के पीछे कुछ बेहतरीन काम किया है। यह एक कप्तान के तौर पर आगे बढ़ने के लिए एक अच्छी चीज है।

वेदर रिपोर्ट
अब जान लेते हैं, मौसम का मिजाज, तो KKR बनाम PBKS मैच में बारिश के कारण कैसी भी रुकावट की कोई आशंका नहीं है, क्योंकि मैच के दिन कोलकाता में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मैच के दौरान तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top