Breaking News
अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए कैंप आयोजित
अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए कैंप आयोजित
छह माह के लिए खुले सिद्धपीठ लाटू देवता के द्वार, परंपराओं के साथ हुआ आयोजन
छह माह के लिए खुले सिद्धपीठ लाटू देवता के द्वार, परंपराओं के साथ हुआ आयोजन
सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक
सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक
बुजुर्ग समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर-सीएम धामी
बुजुर्ग समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर-सीएम धामी
ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
नालापानी खलंगा वन क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, पुलिस को सौंपा ज्ञापन
नालापानी खलंगा वन क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, पुलिस को सौंपा ज्ञापन
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई

पंतनगर विश्वविद्यालय की वर्ल्ड रैंकिंग में छलांग, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सराहा विश्वविद्यालय का योगदान

पंतनगर विश्वविद्यालय की वर्ल्ड रैंकिंग में छलांग, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सराहा विश्वविद्यालय का योगदान

देहरादून/पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर ने वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वर्ष 2023 में विश्वविद्यालय को जहां 361वां स्थान प्राप्त हुआ था, वहीं अब यह 209वें स्थान पर पहुंच गया है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन चौहान ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को भेंट के दौरान दी।

कृषि मंत्री ने इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की निरंतर मेहनत और अनुसंधान के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह मान्यता मिली है। उन्होंने इस अवसर पर सभी शिक्षकों, शोधकर्ताओं और छात्रों के प्रयासों की सराहना की।

कुलपति ने मंत्री को यह भी बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के कृषि वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और विशेषज्ञों ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए और नवीनतम शोध कार्यों पर चर्चा की। यह सम्मेलन विश्वविद्यालय के शोध और नवाचार को एक नई दिशा देने वाला साबित हुआ। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और अनुसंधान कार्यों में हरसंभव सहयोग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति है कि राज्य के उच्च शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं, और पंतनगर विश्वविद्यालय ने यह लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पंतनगर विश्वविद्यालय न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए कृषि क्षेत्र में एक मॉडल संस्थान के रूप में उभरेगा। मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय को और बेहतर संसाधन, तकनीकी सहायता और अनुसंधान के लिए राज्य सरकार की पूरी मदद मिलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top